लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सेमारी (सलुम्बर) सेमारी क्षेत्र के जयसमंद स्थित कल्लाजी विकास संस्थान परिसर में कलाल समाज का द्वितीय सामूहिक ढूंढोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज के तीनों चोखला—मेवल, छप्पन, चावंड और सेमारी क्षेत्र के समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के नौ परिवारों के नौनिहालों को समाजजनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। 
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष भंवर लाल मेवाड़ा ने अन्य चोखलों से आए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन कालू लाल कलाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।