लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नामांकन के दौरान उमड़ा समर्थकों का हुजूम, बोले- वार्ड का विकास और जनसमस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता
जोधपुर। (रिपोर्टर तनेजा शर्मा) नगर निकाय चुनाव को लेकर जोधपुर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी संजय बिश्नोई ने आज समर्थकों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ नजर आए और पूरे माहौल में चुनावी उत्साह देखने को मिला।
नामांकन के दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए संजय बिश्नोई का उत्साह बढ़ाया। समर्थकों की भीड़ और जोश ने वार्ड नंबर 9 में चुनावी माहौल को और गर्मा दिया।
नामांकन दाखिल करने के बाद संजय बिश्नोई ने कहा कि वार्ड का विकास, जनसमस्याओं का समाधान और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा, “आपका विश्वास, आपका समर्थन और आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। वार्ड नंबर 9 के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतरा हूं।”
नामांकन के दौरान समर्थकों में दिखाई दिया जबरदस्त उत्साह इस बात का संकेत है कि वार्ड नंबर 9 में चुनावी मुकाबला आने वाले दिनों में और भी रोचक हो सकता है। अब प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के साथ ही वार्ड में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
