लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सभी विधानसभा में गौरक्षा यात्राओं का ऐलान
जयपुर (आर एन सांवरिया)। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने विद्याधर नगर में सैकड़ों युवाओं के साथ गौहत्या के विरोध में पैदल मार्च किया। इस मार्च में सुमित शर्मा, चतर सिंह, प्रदीप तिवारी, विजय मीणा, नरेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए।
खाचरियावास ने कहा कि जयपुर में गाय के बछड़े की हत्या के बाद युवाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने नारे लगाए: “मुख्यमंत्री जवाब दो”, “हथियारों को गिरफ्तार करो”, “भाजपा सरकार मुर्दाबाद”। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गोहत्यारे विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास करती है, तो युवा राजभवन और विधानसभा का घेराव करेंगे। खाचरियावास ने घोषणा की कि अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौरक्षा यात्राएं आयोजित की जाएंगी और राजस्थान सरकार के पुतले जलाए जाएंगे।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने गौरक्षा कानून और संविधान का अपमान किया है, और गाय के बछड़े की हत्या के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, आंदोलन लगातार जारी रहेगा।