Home crime जयपुर में पिता बना हैवान: मासूम बेटी की कैंची मार कर ...

जयपुर में पिता बना हैवान: मासूम बेटी की कैंची मार कर की हत्या

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही मासूम बेटी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सादाब पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी बहराइच (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को घर में ही कंबल में छिपा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना के बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उसे समय रहते काबू में कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version