Home latest डॉ. सतीश पूनिया कल श्रीनाथजी मंदिर (पूँछरी का लौठा, श्रीगोवर्धन जी) में...

डॉ. सतीश पूनिया कल श्रीनाथजी मंदिर (पूँछरी का लौठा, श्रीगोवर्धन जी) में मनाएंगे जन्मदिन

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया 24 अक्टूबर को अपना जन्मदिन श्रीकृष्ण की नगरी श्रीगोवर्धन जी (डीग, राजस्थान) में भक्तिभाव से मनाएंगे। इस अवसर पर उनका जन्मदिवस एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह श्रीनाथजी मंदिर परिसर, पूँछरी का लौठा में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम विवरण
स्थान: श्रीनाथजी मंदिर, पूँछरी का लौठा, श्रीगोवर्धन जी, डीग (राजस्थान)
आयोजक: डॉ. सतीश पूनिया (भाजपा हरियाणा प्रभारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान भाजपा)  सुबह 7:00 बजे
मुकुट मुखारविंद दर्शन, दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना — श्रीनाथजी मंदिर, पूँछरी का लौठा, श्रीगोवर्धन जी।
सुबह 8:15 बजे
श्रीनाथजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना।
सुबह 10:00 बजे
श्रीगोवर्धन दानघाटी मंदिर (मथुरा, उत्तर प्रदेश) में पूजा-अर्चना।
सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
जन्मदिवस एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह
श्रीनाथजी मंदिर परिसर (पूँछरी का लौठा, श्रीगोवर्धन जी) में आयोजित। डॉ. सतीश पूनिया का यह जन्मदिवस भक्तिभाव और सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, संत-समाज एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version