Home accident बिना मुंडेर के कुएं में गिरा 22 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ टीम बुलाई...

बिना मुंडेर के कुएं में गिरा 22 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ टीम बुलाई गई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन/अजमेर | स्थानीय संवाददाता ओमप्रकाश चौधरी

पीसांगन क्षेत्र के रामपुरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बिना मुंडेर वाले कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक लापता हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार रामपुरा, मसूदा निवासी मूलसिंह रावत अचानक कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थानाधिकारी हरीश चौधरी मय जाब्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे और युवक की तलाश शुरू करवाई। काफी खोजबीन के बावजूद युवक का शव नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई।

घटना रामपुरा गांव की बताई जा रही है। पुलिस एवं राहत दल द्वारा कुएं में सर्च ऑपरेशन जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version