Home latest बीकानेर में 3000 किलो खीचिए सीज, 1330 किलो मावा नष्ट

बीकानेर में 3000 किलो खीचिए सीज, 1330 किलो मावा नष्ट

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 — खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर | संवाददाता: विजय कपूर

दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देशानुसार 6 से 19 अक्टूबर तक विशेष अभियान के तहत बीकानेर में बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मैसर्स एस एंटरप्राइजेज, करनी इंडस्ट्रीयल एरिया में निरीक्षण कर 3000 किलोग्राम खीचिए सीज किए।

फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान सादा और रंगीन खीचिए प्लास्टिक के कट्टों में रखे मिले। मौके पर चार नमूने लिए गए और 120 कट्टों में रखे 3 हजार किलोग्राम खीचिए को सीज कर दिया गया। कारोबारकर्ता को निर्देश दिया गया कि खीचियों में 100 पीपीएम से अधिक कलर का उपयोग न करें, साथ ही साफ-सफाई बनाए रखने के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

मावा जब्त कर नष्ट

डॉ. साध ने बताया कि फलोदी से आ रही एक पिकअप में 1330 किलोग्राम मावा जब्त किया गया। मावे के मालिक के सामने नहीं आने और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर इसे आबादी से दूर जनहित में नष्ट करवा दिया गया। इस दौरान कुल सात नमूने लिए गए जिन्हें जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार और राकेश गोदारा शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version