लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
डीग में दो क्लीनिक सील, एक को जारी किया गया नोटिस
डीग।
चिकित्सा विभाग ने बुधवार को अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने वाले झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
बीसीएमएचओ डॉ. योगेश के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक अवैध होमकेयर क्लीनिक को नोटिस जारी किया गया, जबकि भगवान दास डॉक्टर बंगाली और डॉ. गोडिया नामक दो झोलाछाप चिकित्सकों की क्लीनिकों को सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान अन्य झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने अपनी दुकानें तुरंत बंद कर दीं और मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से इलाज चलाए जाने की लगातार शिकायतें विभाग को प्राप्त हो रही थीं।
इस पर चिकित्सा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की।
सीएमएचओ डॉ. विजय सिंगल ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और गैरकानूनी चिकित्सकीय कार्य करने वालों के खिलाफ विभाग की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।