लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चंद्रावली में सरकारी विद्यालय के खेल मैदान में कार्रवाई के समय की थी अभद्रता
सरमथुरा, धौलपुर।
रिपोर्ट: मोहित गर्ग
सरमथुरा उपखंड के चंद्रावली गांव में सरकारी विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासनिक टीम से उलझना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। मामले में सरमथुरा पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को राजकार्य में बाधा एवं अभद्र व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि चंद्रावली गांव स्थित राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में पटवारी रिझौनी नवीन कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर रास्ता रोका तथा जेसीबी मशीन पर चढ़कर गाली-गलौज और मारने की धमकी दी। प्रशासन की ओर से इस संबंध में थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें —
-
चिरौजी पुत्र हरप्रसाद
-
सोनू पुत्र चिरौंजी
-
रम्मो पत्नी चिरंजी
-
राजकुमारी पत्नी सोनू, जाति मीना, निवासी चंद्रावली
शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान एएसआई हरीसिंह, जलवीर सिंह, राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल हरेन्द्र और भूरी सिंह मौजूद रहे।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना गंभीर अपराध है, और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
