Home latest अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी नावा कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी नावा कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गांधी अध्यक्ष व कमल टांक बने सचिव

रिपोर्टर – मनीष पारीक

नावा सिटी । अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी शाखा नावा की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार, 24 मई 2026 को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी जगदीश राय जगदीशा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गजेन्द्र कांसोटिया (कुचामन) के सानिध्य में आयोजित की गई।

चुनाव में गोपाल गांधी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि ओम प्रकाश वाणिया को उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट कमल टांक को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रामनिवास चावला, नन्दाराम सांखला, लालचन्द लखन, शिवजीराम रेगर एवं लालचन्द परेवा को सर्वसम्मति से संरक्षक मनोनीत किया गया।

चुनाव प्रक्रिया में दिनेश लाडना, हेमराज चावला, हरिराम गोठवाल, हरिराम मंडावरा, सोहनराज प्रधानाचार्य, मोहन पुरिया एवं शंकरलाल सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। चुनाव सम्पन्न करवाने वाली टीम ने बताया कि आगामी 10 दिनों में नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version