लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राज्य स्तर पर मिलेगा 1 लाख रुपए तक का नगद पुरस्कार
जयपुर (रूपनारायण सांवरिया): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2026 के राज्य एवं जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह निर्णय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर लिया गया है।
आवेदन की अंतिम तिथि
- राज्य स्तरीय पुरस्कार: 28 मार्च 2026
- जिला स्तरीय पुरस्कार: 5 अप्रैल 2026
बाबा साहब की जयंती पर होंगे सम्मान
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने बताया कि
हर वर्ष की तरह इस बार भी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल 2026) के अवसर पर ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
- निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करना होगा
- आवेदन डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा किए जा सकते हैं
कहां जमा करें आवेदन:
- जिला स्तरीय आवेदन – संबंधित जिला कार्यालय
- राज्य स्तरीय आवेदन – निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर
पुरस्कार राशि और सम्मान
राज्य स्तर पर:
- अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार – ₹1,00,000
- अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार – ₹51,000
- अंबेडकर न्याय पुरस्कार – ₹51,000
- साथ में प्रशस्ति पत्र
जिला स्तर पर:
- केवल प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा
महत्वपूर्ण निर्देश
- पिछले वर्षों में पुरस्कृत व्यक्ति या संस्था आवेदन न करें
- आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
www.sje.rajasthan.gov.in
एवं जिला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं
यह पहल समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
