Home rajasthan बैंक के स्थापना दिवस पर कन्या महाविद्यालय पर लगाए पेड़

बैंक के स्थापना दिवस पर कन्या महाविद्यालय पर लगाए पेड़

0


श्रीमाधोपुर । (रवि वरिष्ठ संवाददाता)
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 117 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमाधोपुर शाखा की ओर से प्रबंधक प्रहलाद यादव के नेतृत्व में राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में पेड़ लगाओ, प्रकृति बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए दो दर्जन से अधिक बड़े व छायादार पेड़ लगाए गए । पेड़ लगाकर उनके चारों ओर ट्री गार्ड भी बैंक की ओर से लगाए गए।


बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज अपना 117 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया । बैंक प्रबंधक प्रहलाद यादव ने बताया कि आज पूरे भारत में बैंक आफ बडौदा का स्थापना दिवस मनाया गया। जहां सभी ब्रांचो की ओर से सभी जगह अलग-अलग स्थान पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रहलाद यादव ने बताया कि लोगों को अपने मनुष्य जीवन में एक बार पेड अवश्य लगाना चाहिए।
बैंक कर्मियों की ओर से पेड़ लगाकर पेड़ों की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली गई।
इस मौके पर प्रहलाद यादव, अजय,राजेश वर्मा, सुभाष कुमावत, रमन लांबा, बी एल खेदड़,अनिल खंडेलवाल, दिनेश शर्मा, सुनील सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version