नई दिल्ली एन यू बी सी का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली में आयोजित हुआ अधिवेशन में मुख्य अतिथि श्री रामवीर सिंह जी बिधूड़ी सांसद रहे अधिवेशन की अधक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश यादव जी ने की एन यू बी सी का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय सिरसी ने की घोषणा राजस्थान में 20 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक देशभर से आएंगे प्रतिनिधि । एन यू बी सी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश एवं देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में राजस्थान के 20 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री जगदीश यादव ने संबोधित किया । उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं विकास के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज भी देश के आजाद होने के 77 साल बाद भी इन वर्गों को विकास की मुख्य धारा में लाने के जितने प्रयास किए जाने चाहिए थे वह नहीं हुए जिससे उनका सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक असम से गुजरात तक सभी एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यकों को मुख्य धारा में लाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे । सम्मेलन में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री हनुमान सहाय सिरसी एवं मुख्य संरक्षक डॉ मदन यादव एवं उपाध्यक्ष चुन्नीलाल मंडरवाल श्री रोशन ढाका श्री मोहनलाल पारखी शिवदयाल मीणा कोषाध्यक्ष श्री प्रेमचंद बैरवा मनोज टाक सुरेन्द्र जलतूरिया युवा शाखा के लवेश मीणा मोहन चौधरी मलखान सिंह मीणा , साहिल मीना एवं एन यू बी सी के राष्ट्रीय महासचिव श्री जगदीश पावटा, हरियाणा राज्य से हरिनारायण मीना
के अलावा अनेक प्रतिनिधि शामिल हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए। एन यू बी सी के प्रदेश महासचीव श्री श्रवण कुमार महेरडा ने आगामी कार्य समिति नेशनल एजुकेटिव कमेटी की बैठक राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगर जयपुर में 20 अक्टूबर 2024 को आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा डॉक्टर किरोडी लाल मीणा मुरारी लाल मीणा हरीश मीणा केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन लाल मेघवाल संजना जाटव भजनलाल जाटव कुलदीप इंदौरा के अलावा प्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रहलाद गुंजल , पूर्व मंत्री ममता भूपेश बाबूलाल नागर विधायक श्री कैलाश वर्मा के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ बीएल जाटावत पूर्व संभाग आयुक्त जयपुर श्री केसी वर्मा के अलावा डॉक्टर डॉ बीके मेघवाल डॉक्टर हर्षवर्धन सहित विभिन्न विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा अधिवेशन में ने कहा कि प्रदेश में एससी एसटी ओबीसी एवं अल्पसंख्यकों को उनकी आबादी के अनुसार भागीदारी दी जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी आरक्षण दिया जाए उन्होंने लोकसभा विधानसभा एवं स्थानीय निकायों में भी ओबीसी को प्रतिनिधित्व देने की मांग की। उन्होंने इन वर्गों की आबादी के अनुसार बजट आवंटन करने का भी मांग की।
