Home rajasthan हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

0

नोहर (हनुमानगढ़) किशन सैनी संवाददाता से खबर रेलवे ट्रेक के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां भूकरका मार्ग पर शनिवार सुबह रेल पटरियों के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सम्पूर्ण मामले की जानकारी जुटाई। शव की पहचान नही हो पाई है। उसकी पहचान के लिये शव को राजकीय उप जिला चिकित्सालय के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। प्रारम्भिक दृष्टि से लगता है कि युवक रात्रि को गुजरने वाली किसी ट्रेन में सफल कर रहा था और यहां गिर गया। गिरने से संभवत: उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से पहचान के कोई दस्तावेज नही मिले है। उसके चेहरे व कदकाठी से वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला लग रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version