Home latest सुमेरपुर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रही 15 अगस्त...

सुमेरपुर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रही 15 अगस्त की धूम

0

सुमेरपुर ।( अरविंद जोशी )उपखंड मुख्यालय समेत तखतगढ़, नोवी, बाकली, पावा, सांडेराव, लापोड़, चाणोद और कोसेलाव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सुमेरपुर कस्बे के शिक्षा क्रांति रंगमंच पर उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया एवं पुलिस परेड की सलामी ल सलामी ली।

तखतगढ़ कस्बे के संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य, नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत ,ईओ मदनलाल तेजी, उपाध्यक्ष मनोज नामा ने ध्वजारोहण किया। सुमेरपुर वह तखतगढ़ मैं स्कूली छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इसी तरह नोवी ग्राम पंचायत में सरपंच चंदा देवी राठौड़ एवं उपसरपंच रमेश कुमार त्रिवेदी, ग्राम विकास अधिकारी जुगल किशोर भटनागर ने ध्वजारोहण किया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोवी में भी प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। इस बार आजादी का अमृत महोत्सव होने के कारण लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास उत्साह रहा । सुमेरपुर ,तखतगढ़ समेत उपखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ तखतगढ़, नोवी ,बाकली ,पावा, सांडेराव, लापोद ,चाणोद, कोसेलाव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version