Home rajasthan सीता माता मेले का श्रद्धालुओं का लगा तांता

सीता माता मेले का श्रद्धालुओं का लगा तांता

0

अरावली पर्वत श्रृंखला में विराजमान है सीता माता

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सवाई माधोपुर । (राकेश अग्रवाल) ग्राम नीमली खुर्द मे अरावली पर्वत श्रृंखला में विराजमान सीता माता जानकी मैया के दूसरे दिन के विराट मेले मुख्य अतिथि के रूप में हरीश जी मीना सांसद टोंक व सवाई माधोपुर पधारे उनके साथ में जिला प्रमुख सुदामा मीना एवं कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गिरिराज गुर्जर व डॉ मुमताज कांग्रेसी नेता एवं ग्राम पंचायत जीनापुर के सरपंच राजेश मीणा व आसपास सभी पंचायत के सरपंच गण बहुत संख्या में माता रानी के प्रांगण में पहुंचे। उनका विकास समिति के अध्यक्ष भेरुलाल मीणा व मुकेश मीणा जिला महामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा एवं कमेटी के सभी सदस्य के द्वारा माता रानी के प्रांगण में माता रानी का दुपट्टा वह माता रानी की तस्वीर भेंट करके मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।

साथ में सभी कांग्रेस कमेटी के सदस्य व सांसद हरिश मीना ने माता रानी के दरबार में प्रसाद ग्रहण किया व आज माता रानी के प्रांगण में हजारों की संख्या में आसपास गांव व शहर से एवं दूर दराज के गांव से माता रानी के भक्तगण पधारे एवं बुधवार को मेले का तीसरा दिन रहेगा । आज सुबह 9:00 से महापद दंगल आयोजन रहेगा जो शाम तक 5:00 बजे तक चलेगा एवं महाभंडारा सुबह 9:00 बजे से रात्रि तक चलेगा। शाम को मेला समापन होगा। यह जानकारी सीता माता विकास समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश मीणा नीमली खुर्द जिला महामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा सवाई माधोपुर ने दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version