Home latest सीकर में रोडवेज कर्मचारियों ने यूनुस खान का पुतला दहन कर विरोध...

सीकर में रोडवेज कर्मचारियों ने यूनुस खान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

0

सीकर। योगेश ऋषिका वरिष्ठ संवाददाता
रोडवेज को लेकर दिए गए बयान के बाद पूर्व मंत्री और डीडवाना विधायक युनुस खान का लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। सीकर में आज रोडवेज कर्मचारियों ने यूनिस खान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले रोडवेज कर्मचारियों ने सीकर बस डिपो से लेकर बजरंग कांटा चौराहा से होते हुए वापस बस डिपो तक शव यात्रा निकाली। जिसके बाद बस डिपो में पुतला फूंका गया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240726-WA0089.mp4

रोडवेज कर्मचारियों ने यूनुस खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। रिटायर्ड डिवीजन एसोसिएशन के सेक्रेटरी चंद्र सिंह ने कहा कि विधायक एंव पूर्व परिवहन मंत्री यूनुस खान 6 साल पहले जब वसुंधरा सरकार में मंत्री थे तब उन्होंने वसुंधरा के साथ मिलकर एक साजिश के तहत राजस्थान रोडवेज को बंद करने के लिए लोक परिवहन को परमिट जारी किए थे। तब इन्होंने सिंधी कैंप से लोक परिवहन चलाने की बात की थी। उस समय राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों व मजदूरों ने वहां हड़ताल चक्का जाम व आंदोलन कर लोक परिवहन को वहां से खदेड़ दिया था। उसके बाद से आज तक किसी भी रोडवेज बस डिपो से लोग परिवहन की बस नहीं चली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version