Home rajasthan सीकर में बाजार रहे बंद

सीकर में बाजार रहे बंद

0

बंद को भीम आर्मी, मीन सेना, तेजा सेना और कांग्रेस पार्टी, व्यापार मंडल ने दिया समर्थन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीकर । (योगेश जोशी)7एससी ,एसटी आरक्षण वर्गीकरण को लेकर बुलाए गए भारत बंद का सीकर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सीकर शहर के सभी बाजार सुबह से ही पूरी तरह से बंद है। बंद को कांग्रेस तेजा सेना, व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया है। सीकर जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले भर के सभी कस्बों के बाजार भी पूरी तरह से बंद है। जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर स्कूलों में आज का अवकाश घोषित किया है इसके साथ-साथ शराब की दुकानों को भी बंद किया गया है। बंद के चलते सुबह से ही बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात है। जिला कलेक्टर और एसपी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिले भर में भीम सेना के कार्यकर्ता बाजारों में घूम कर नारेबाजी कर रहे हैं।

बाइट राजेश जोया महासचिव भीम सेना

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version