नसीराबाद/ अजमेर । जितेंद्र बालोद संवाददाता पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक विजय सांखला एवं थानाधिकारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में नसीराबाद शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।इस मौके पर उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश देखकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को भी चेतावनी दी गई और शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक विजय सांखला ने बताया कि उनके नेतृत्व में फ्लैग मार्च सिटी पुलिस थाना से रवाना होकर शहीद स्मारक,बस स्टैंड, हनुमान चौक और सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचे। संपर्क मार्गों पर भी संदिग्ध लोगो कि छानबीन एवं पूछताछ की। पुलिस की कार्यवाही से शहर में हड़कंप एवं चर्चा बन गई। इस दौरान फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक विजय सांखला, सिटी थाना अधिकारी घनश्याम मीणा, सदर थाना आ सूचना अधिकारी जतन चौधरी सहित सिटी थाना व सदर थाने का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
