Home rajasthan शिक्षाविद लक्ष्मी नारायण सामरिया को मानद डॉक्टरेट

शिक्षाविद लक्ष्मी नारायण सामरिया को मानद डॉक्टरेट

0

— मुंबई में एक होटल में हुए समारोह में मिली डिग्री

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता )। सामाजिक कार्यकर्ता, योग एवं प्राकृतिक सह-चिकित्सक और शिक्षाविद डॉ.लक्ष्मी नारायण सामरिया को यूरो एशियन यूनिवर्सिटी, एस्टोनिया (यूरोप) द्वारा मुंबई के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया ।
गौरतलब है कि शिक्षाविद् लक्ष्मी नारायण सामरिया को यह सम्मान उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों, साहित्य लेखन, अध्यात्म, योग, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता, वृक्षारोपण, जीव सुरक्षा, शिक्षा के प्रचार प्रसार, स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा सेवा एवं समाजसेवा जैसे जीवन से जुड़े सभी क्षेत्र में किये गए सराहनीय और उल्लेखनीय कार्यों के लिए यूनिवर्सिटी सामाजिक कार्य में पीएचडी डिग्री प्रदान की गई।
इस समारोह में मुख्य अतिथि बतौर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी डॉ.विजय एन सूर्यवंशी,यूरो एशियन यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर सिबेशन मेंडेस, पूर्व रजिस्ट्रार मुंबई विश्वविद्यालय डॉ.दिनेश कांबले, छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय वाइस चांसलर डॉ.केशरी लाल वर्मा,सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी नारायण घेटे,डॉ.अशोक येंडे लोकपाल,डॉ.प्रदीप भारद्वाज,सासंद सुखदेव भगत,प्रसिद्ध वैज्ञानिक मंदा जी नरसिम्हा चारी, डॉ.रंदीमा पाथिरोगे,धैर्यशील जाधव, डॉ.राजाराम महतो, एचई एम एन सरदार अली,के शाहुल हमीद,डॉ. रोशन पालेवर ग्लेबल मंचासीन रहेंगे l
सामरिया इस उपलब्धि पर परिजनों, नगर पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल,भाजपा नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला,नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश रैगर,पूर्व नगर उपाध्यक्ष सीताराम बसनीवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version