Home rajasthan सरपंच संघ ने जिला अस्पताल में व्याप्त अवस्थाओं के विरोध में सोपा...

सरपंच संघ ने जिला अस्पताल में व्याप्त अवस्थाओं के विरोध में सोपा ज्ञापन

0
आआओ२१

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रियंका माहेश्वरी, प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ में जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर आज जिला सरपंच संघ की ओर से मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया । व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मीणा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में लंबे समय से अव्यवस्थाएं चल रही है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240831-WA0047.mp4

चिकित्सकों के भी काफी पद रिक्त है जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खास तौर पर मातृ शिशु इकाई में तो हालत खराब है यहां पर प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को समय पर चिकित्सक नहीं मिलते हैं ,जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है। ओ हाल ही में प्रसव के दौरान महिलाओं और नवजात की मौत के मामले सामने आने के बाद लोगों में भाई का माहौल है व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर सरपंच संघ की ओर से उपखंड अधिकारी राजेश नायक को पांच सूत्रीय मांग पत्र सोपा गया मांग पत्र में मातृ शिशु इकाई वार्ड में 24 घंटे चिकित्सक की तैनाती लेबर रूम के बाहर गार्ड की तैनाती लेबर रूम में अनुभवी स्टाफ लगाने और पार्किंग और विद्युत व्यवस्था के साथ एंबुलेंस परिवहन ठीक करने की मांग की गई है व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version