तखतगढ़, पाली। ( अरविंद जोशी ब्यूरो चीफ) प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा रहे पाली दौरे पर, जंहा पर उन्होंने जिला परिषद सभागार मे जिला अधिकारियो की बैठक ली और सरकारी घोषणा पर समयबद्ध क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनसंख्या क़ानून पर बोलते हुए खर्रा ने कहा की जनसंख्या बढ़ेगी तो संसाधन घटेंगे।
भारत सरकार स्तर पर भी यह विचार आया की, दो तीन से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी सुविधा, और नौकरियां। इस पर भारत सरकार भी जल्दी क़ानून लाएगी ।
साथ ही बजट मे पाली के कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी द्वारा सीएम व डिप्टी सीएम की प्रसंसा पर बोलते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा लोकतंत्र मे यह अच्छी अवधारणा है, प्रतिपक्ष द्वारा अच्छे काम की प्रशंसा व कमी में सकारात्मक आलोचना करनी चाहिए और पाली के विधायक ने दोनों कर्तव्यों व दायित्व का निर्वहन किया हैॉ
पत्रकारों को भी यह सन्देश देना चाहिए की स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रतिपक्ष को भी अच्छे कामों के लिए सहयोग करना चाहिए तथा खामी के लिए सकारात्मक विरोध करना चाहिए।
