Home rajasthan श्रीदेवनारायण जोधपुरिया में लक्खी मेले की तैयारियां जोर-शोर से

श्रीदेवनारायण जोधपुरिया में लक्खी मेले की तैयारियां जोर-शोर से

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

टोंक । (कजोड़ गुर्जर) मासी नदी की तट पर बना भगवान श्रीदेवनारायण जोधपुरिया में आयोजित होने वाले लक्खी मेले को लेकर तैयारियां जोर-जोर पर चल रही है।


7 से 9 सितंबर तक तक चलने वाले 3 दिवसीय मेले में लाखों की तादाद में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पैदल यात्रा، कनक दंडवत और देवगाथा गाते हुए पहुंचेंगे। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट अपनी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में लगा हुआ है।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष फूलचंद लांगड़ी ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में भव्य कलश यात्रा,ध्वजारोहण, प्रतिभा सम्मान समारोह, काशी की थाली में देव दर्शन, देव गाथा आयोजन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले में राजनीतिक से जुड़े कई हस्तियां शामिल होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version