Home rajasthan वसुंधरा राजे ने भाजपा की स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया

वसुंधरा राजे ने भाजपा की स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया

0


जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुँचकर ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया।जहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ध्वजारोहण किया।


राजे ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।उन्होंने कहा कि भाजपा की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच,हमारे वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प से भाजपा ने भारतीय राजनीति में एक नए युग की शुरुआत की है।अब भाजपा ‘विकसित भारत निर्माण’ की ओर अग्रसर हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version