बारां । (किशनगंज हरीश शर्मा रिपोर्टर) खबर किशनगंज बारां से है जहां नाहरगढ़ रेंज केलवाड़ा गांव में वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर करीब 200 बीघा वन भूमि में से अतिक्रमण को हटाया। जिला उपवन संरक्षक अनिल यादव के अतिक्रमण हटाओ अभियान के निरंतरता में एसीबी (प्रशिक्षु) डॉक्टर नवनीत शर्मा व जिले की प्रथम महिला क्षेत्रीय वन अधिकारी नाहरगढ़ दीपिका चारण के नेतृत्व में रेंज के वन कर्मियों की सहायता से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस की सहायता से वन विभाग की टीम ने जेसीबी की सहायता से पत्थर की चार दिवारी को हटा दिया। वन विभाग का मानना है कि जिले में नाहरगढ़ व केलवाड़ा वन क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा वन भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। वन विभाग द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर आज टीम ने सवेरे सवेरे यह अतिक्रमण अतिक्रमण हटाए है जिससे अतिक्रमण कार्यों में हरदम बच गया लोगों ने उनका विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल को देखकर लोग ज्यादा विरोध नहीं कर सके ।
