Home rajasthan लाइफस्टाइल एग्जीबिशन लेबल्स गॉन वाइल्ड की हुई भव्य शुरुआत

लाइफस्टाइल एग्जीबिशन लेबल्स गॉन वाइल्ड की हुई भव्य शुरुआत

0


 
जयपुर। राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर सहित देश में दिल्ली, चंडीगढ़, असम, मुंबई के प्रसिद्ध ब्रांड्स एक ही छत के नीचे नजर आए। अवसर रहा श्याम नगर स्थित ग्रैंड अनुकम्पा के प्रतिष्ठा बैंक्वेट में आयोजित दो दिवसीय लाइफस्टाइल और फैशन एग्जीबिशन लेबल्स गॉन वाइल्ड के भव्य आयोजन का। स्टाइल और फैशन महोत्सव में शहर की पहली नाईट एग्जीबिशन ने जयपुर राइट्स को आकर्षित किया। एग्जीबिशन में इंटीरियर डेकोरेशन, किड्स टॉयज, फैशन क्लॉदिंग, ज्वेलरी, बैग्स, परफ्यूम्स, क्यूट पेट क्लॉथ, मेन्स वियर, फर्नीचर सहित शहर के पॉप्युलर फूड की 80 से अधिक स्टॉल्स मौजूद है। लेबल्स गॉन वाइल्ड की आयोजक पारुल चोपड़ा और अक्षी गांधी ने बताया कि जयपुर के शॉपिंग लवर्स के लिए ये एग्जीबिशन वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। यहां 80 से ज्यादा जाने-माने और होम ग्रोन ब्रांड्स अपने शानदार कलेक्शन शोकेस कर रहे हैं।

इनमें से कुछ ब्रांड्स ऐसे भी है जो पहली बार प्रदर्शित हुए। साथ ही कुछ ब्रांड्स घर में छोटे स्तर पर महिलाओं द्वारा शुरू किए गए है। इस एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य युवा, महिला उद्यमियों की प्रतिभा और छोटे व्यवसायों को निखारना, बढ़ावा देना और एक मंच उपलब्ध करवाना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version