सुमेरपुर । प्रदेश में गोवंश में लंपी रोग का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए तखतगढ़ पालिका की और से गौशालाओं में गायों को लंपी रोग से बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है । इसकी मॉनिटरिंग खूद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी कर रहे हैं।
तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत ने अपने चेंबर में नगरपालिका अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को गायों की देखभाल, टीकाकरण और दवा छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए। रांकावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमार पशुओं को सामान्य पशुओं से अलग रखा जाए। उनके चारे पानी की व्यवस्था भी की जाए। बीमार पशुओं की देखभाल, टीकाकरण और दवाइयों की पुख्ता व्यवस्था की जाए। अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी ने बताया कि इलाके में सभी गौशालाओं का निरीक्षण किया गया है और उसके साथ दमकल विभाग की गाड़ियों में पानी के साथ दवा मिलाकर दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
इस मौके पर गोपाल चौहान, रतन लाल मीणा, मुकेश माली, सुरेश चौधरी , सहित करने पालिका अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
