Home latest रोहित जोशी को 30 हजारी कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

रोहित जोशी को 30 हजारी कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

0

जयपुर। राज्य के जलदाय मंत्री और विधानसभा में मुख्य सचेतक डॅा. महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के लिए राहत की खबर है। रोहित जोशी को शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। आपको बता दे कि युवती के बयानों और मुकदमा दर्ज करने के बाद सूबे की राजनीति में एक बारगी उबाल आ गया था। लोगों ने महेश जोशी से इस्तीफा देने की तक की मांग की थी। वहीं मुकदमा दर्ज कराने के बाद रोहित जोशी ने पुलिस और कोर्ट में इस बात के सबूत पेश किए थे कि उनके बीच जो कुछ भी हुआ वो आपसी सहमति से हुआ । अब युवती ब्लैकमेल करने के लिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तमाम दलीलों के बाद कोर्ट ने रोहित जोशी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version