
जयपुर । (सिटी रिपोर्टर) गुलाबी नगर का सबसे व्यस्ततम जोहरी बाजार स्थित पुरोहित जी का कटला में एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। समय रहते दुकानदारों ने आग पर काबू कर लिया ,वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आपको बता दें कि पुरोहित जी का कटला जयपुर शहर का सबसे बड़ा कपड़ों का होलसेल का मार्केट है । यहां सैकड़ो दुकानों शोरूम में करोड़ों का माल रहता है। इसलिए आज बढ़ने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन समय रहते ही दुकानदारों ने और दमकल विभाग की गाड़ी आने से पहले ही आग पर काबू कर लिया गया। रास्ता इतना संकरा है कि उसमें दमकल विभाग की गाड़ियां प्रवेश नहीं कर पाती है ,इसलिए आग बुझाने पर सबने राहत की सांस ली।