Home rajasthan रामदेवरा बैरवा धर्मशाला में लगेगी बालीनाथ जी अंबेडकर साहब और रामदेव...

रामदेवरा बैरवा धर्मशाला में लगेगी बालीनाथ जी अंबेडकर साहब और रामदेव जी की तस्वीरें

0

रामदेवरा। बैरवा युवा विचार मंच झालाना ग्राम मालवीय नगर जयपुर के अध्यक्ष नरसी कुमार बैरवा ने बताया की मंच के कार्यकर्ता रामनारायण कुवाल, बाबूलाल बैरवा ,ओम प्रकाश बैरवा कुनाल कुंडारा, शंकर लोदीया , महेश मुराडिया ,गणेश उज्जवल मनोहर लाल बैरवा, राम प्रसाद नागरवाल, सुरेश बैरवा एवम गंगाराम ठेकेदार द्वारा प्रांतीय बैरवा धर्मशाला रामदेवरा तहसील पोकरण जैसलमेर के 60 कमरो में 60 बाबा रामदेव जी, डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर एवम संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ जी महाराज की तस्वीरें भेंटकर समाज में एकता भाईचारा बनाएं रखने की अपील की। इस दौरान प्रांतीय बैरवा धर्मशाला के अध्यक्ष नाथू लाल, लादूराम गुनावत, सुरेश कुमार रामकरण ,भगवान सहाय ,मोहन जोनवाल, रामकुवार महाराज ,एवं सभी पदाधिकारी मौजूद थे । भामाशाह सत्यनारायण बस्सी ने 21552/एवम भोलू राम ठेकेदार सांगानेर ,व कैलाश जाटवा सांगानेर एवं जय नारायण निवाई वालों ने 251,000/- तीनों ने अलग-अलग कमरों के निर्माण के लिए नगद दान राशि देकर बैरवा धर्मशाला के विकास के लिए एक नई पहल की। बैरवा धर्मशाला प्रबंधकों ने को इसके लिए धन्यवाद स्थापित किया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version