Home rajasthan राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालसोट मैं शिक्षकों ने किया वृक्षारोपण

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालसोट मैं शिक्षकों ने किया वृक्षारोपण

0

डॉ एच के सिंह इकाई सचिव मनोनित,एक शिक्षक एक पेड, शिक्षकों ने लगाएं पौधे

लालसोट। (राकेश शर्मा रिपोर्टर) राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालसोट में सोमवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान इकाई राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालसोट की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें सर्वसम्मति से डॉ हेमंत कुमार सिंह,एसोसिएट प्रोफेसर, एबीएसटी को इकाई सचिव चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सुभाष पहाड़िया ने इकाई सचिव का माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। डॉ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संकाय सदस्यों और महाविद्यालय की समस्याओं का निस्तारण करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

महासंघ की ओर से चलाए जा रहे ‘ एक शिक्षक एक पेड़’ कार्यक्रम के तहत सभी शिक्षकों ने महाविद्यालय की अमृत वाटिका में पौधारोपण किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महाविद्यालय और विश्वविद्यालय शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर का महासंघ है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सह आचार्य डॉ पी एम मीना, हनुमान प्रसाद मीना, सहायक प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार बैरवा, राकेश कुमार मीना, कांता मीना, साक्षी मीना, लोकेश कुमार मीना, पूनम शर्मा, भारती चतुर्वेदी, राम भरोसी बैरवा, डॉ मोहन लाल खटीक, प्रिया भारती शर्मा उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version