Home latest मोदी @20 किताब पर केंद्रीय मंत्री अजय ने रखे विचार

मोदी @20 किताब पर केंद्रीय मंत्री अजय ने रखे विचार

0

जयपुर।भाजपा जयपुर जिला देहात दक्षिण मे मोदी @ 20 प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सतीश जी पूनिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक वासुदेव देवनानी थे। इन सभी वक्ताओं ने मोदी जी के संवैधानिक पद पर 20 साल की राजनीतिक यात्रा पर अपने विचार रखें । प्रोग्राम के जिला संयोजक एडवोकेट शंकर यादव ने बताया की इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री मदन दिलावर , जिला प्रभारी शत्रुघ्न गौतम, जिला सह प्रभारी विमल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर सहित संगठन के सभी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की राजनीति की यात्रा पर उद्बोधन को सुना।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version