Home rajasthan मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लोठा में श्रद्धालुओं का किया...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लोठा में श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

0

पूंछरी का लोठा, मथुरा। मूडिया पूर्णिमा के अवसर पर पूंछरी का लोठा में गिरिराज जी महाराज के अनन्य भक्त व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सेवा कार्य व श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया । आपको बता दें कि वर्ष 2001 से ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गोवर्धन जी और पूंछरी का लोठा में प्रतिवर्ष नर सेवा नारायण सेवा के भाव से मेले के दौरान भंडारा प्रसादी का आयोजन करते हैं । जो पिछले 23 सालों से अनवरत जारी है । अभी मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने आराध्याय पूंछरी का लोठा और गोवर्धन जी के दर्शन करने जरूर जाते हैं। गोवर्धन और पूंछरी का लोठा में सेवा कार्यों के लिए एक बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मथुरा के जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है । आज भी मुख्यमंत्री ने सैकड़ो लोगों को प्रसाद का वितरण किया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया । मंदिर में पूजा अर्चना की।

बंदरों को चने खिलाते हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version