Home rajasthan मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्वर्गीय चित्रा सिंह को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्वर्गीय चित्रा सिंह को दी श्रद्धांजलि

0

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जोधपुर में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी स्वर्गीय चित्रा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शर्मा ने शोक सभा में पहुंचकर चित्रा सिंह के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोक संतृप्त परिवार परिवार को सांत्वना दी । इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ,,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ,संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ,उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री कृष्ण कुमार, के के बिश्नोई भी मौजूद रहे ।आपको बता दें कि चित्रा सिंह और मानवेंद्र सिंह का दिल्ली मुंबई हाईवे पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। चित्रा सिंह के निधन पर सबसे ज्यादा बीजेपी के नेता संवेदना व्यक्त करने गए ।लेकिन कांग्रेस के नेता सचिन पायलट के अलावा अभी तक कोई भी नहीं पहुंचा है ।

खास बात है की मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर दो चुनाव लड़े हैं और दोनों चुनाव हुए हारे हैं। लेकिन उन्होंने यह जानते हुए भी चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया कि जिन दो सीटों पर उन्हें अब तक टिकट दिया गया है वहां से उनका जीतना भी संभव नहीं था ।लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें अभी तक किसी तरह का सम्मान नहीं मिला है। उनका जब खुद का एक्सीडेंट हो गया उनकी पत्नी की मौत हो गई, इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं का उनकी पत्नी के निधन पर भी शोक व्यक्त करने नहीं जाना इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी का मानवेंद्र सिंह से कोई लगाव नहीं है। कांग्रेस पार्टी अब तक मानवेंद्र सिंह का इस्तेमाल कर रही थी कम से कम ऐसे समय तो कांग्रेस नेताओं को उन्हें सांत्वना देने जाना ही चाहिए था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version