नई दिल्ली ।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की । शर्मा ने पीएम मोदी को पुष्प गुच्छ भेंट किये। इस दौरान उनसे राजस्थान के विकास को लेकर चर्चा की, सूबे की राजनीति पर भी चर्चा की और किस तरह से प्रदेश को आगे बढ़ाना है ,इन तमाम बातों को लेकर दिशा निर्देश भी प्राप्त किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और राजस्थान में वित्तीय मामलों को लेकर चर्चा की ।किस तरह से आने वाले समय में राजस्थान की योजनाओं में वित्तीय समस्या का सामना नहीं करना पड़े इस पर वित्त मंत्री निर्मला ने कहा कि राजस्थान में विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
