Home rajasthan मुख्यमंत्री ने भजनलाल ने किया स्टोन मार्ट का उद्घाटन बोले पत्थरों ने...

मुख्यमंत्री ने भजनलाल ने किया स्टोन मार्ट का उद्घाटन बोले पत्थरों ने दी राजस्थान को पहचान

0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इसकी अपार संभावनाओं को देखते हुए राज्य में वाइब्रेंट गुजरात की तर्ज पर उद्योग समिट का आयोजन किया जाएगा। जिससे उद्यमियों को राज्य में निवेश के समुचित अवसर प्राप्त हो सकें।
शर्मा गुरूवार को जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट के 12 वें संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को विभाग से जुड़ी सभी क्लियरेंस एक ही छत के नीचे देने के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम को अब प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इस भव्य मंदिर में राजस्थान का गुलाबी पत्थर तथा मार्बल उपयोग में लिया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्थर उद्योग को विश्व के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने में इंडिया स्टोनमार्ट एक मील का पत्थर साबित हुआ है। राज्य का पत्थर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है तथा इसकी आपूर्ति राज्य के उद्यमियों द्वारा भरपूर फलीभूत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पत्थर उद्योग के साथ नव्यकरणीय ऊर्जा, जवाहरात, खनन सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सरकार द्वारा और अधिक विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इंटीरियर डिजाइंनिंग, लैण्डस्केपिंग, ग्रीन आर्किटेक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों, लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवॉर्ड से उद्यमी किरण जे त्रिवेदी तथा यशवंत कुमार शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा इंडिया स्टोनमार्ट निर्देशिका का विमोचन भी किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इंडिया स्टोनमार्ट का फीता काटकर उद्घाटन एवं आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, जेडीए आयुक्त मंजू राजपाल, खान सचिव आनंदी, रीको के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version