Home latest मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर की सामाजिक भेदभाव खत्म करने की...

मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर की सामाजिक भेदभाव खत्म करने की अपील

0

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देशवासियों से सामाजिक भेदभाव खत्म करने की अपील की। वे आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।इससे पूर्व उन्होंने परेड की सलामी ली। इस मौके पर कहा कि यह देश की आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाले ज्ञात, अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। मजबूत लोकतंत्र की पहचान सभी की जिम्मेदारी है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान में लोकतंत्र , समाजवाद, सर्वधर्म, सद्भाव की जो बात रखी है, उसी ने 75 वर्षों में हमें एकजुट और अखंड बनाए रखा है, और हमारा राष्ट्रीय ध्वज मजबूती से लहरा रहा है। गहलोत ने इस दौरान राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान में चिकित्सा, स्वास्थ्य ,शिक्षा, युवाओं को रोजगार देने ,ऊर्जा ,उद्योग और प्रदेश के चौमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है ।

इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ,राज्य मंत्री और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ,विधायक ,अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी ,कर्मचारी, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version