Home rajasthan मीणा ने आरएएस परीक्षार्थियों को परीक्षा तिथि बढ़ाने का दिलाया भरोसा

मीणा ने आरएएस परीक्षार्थियों को परीक्षा तिथि बढ़ाने का दिलाया भरोसा

0

जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने आरएएस परीक्षार्थियों की मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की ।मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने आरएएस परीक्षार्थियों को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाएगा। आपको बता दें कि डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पूर्व भी आरएएस परीक्षार्थियों की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। और मंत्री बनने उसके बाद भी उन्होंने अपना वादा निभाया और जब आरए एस परीक्षार्थी धरने पर बैठे तो वह मंत्री होने के बावजूद उनके धरने पर गए ,उनसे बातचीत की, उन्हें भरोसा दिलाया ।जब तारीख नहीं पड़ी तो अब फिर दोबारा से आर एएस परीक्षार्थियों ने डॉक्टर किरोडी लाल मीणा से मुलाकात की। तब उन्होंने एक बार फिर से मुख्यमंत्री से मुलाकात की है और मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद उन्हें भरोसा दिलाया है कि आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी जाएगी। इसके बाद आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़ाने के भरोसा देने के बाद आईएस परीक्षार्थी डॉक्टर मीणा का धन्यवाद देते हुए लौट के आज के रोड मीणा ने भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version