Home rajasthan मारोठ मण्डल में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

मारोठ मण्डल में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नावां सिटी। (मनीष पारीक)भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को मारोठ मण्डल अध्यक्ष चुन्नीलाल माली की अध्यक्षता में मारोठ ग्राम के भेरूजी महाराज मन्दिर परिसर में भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक को मण्डल अध्यक्ष चुन्नीलाल माली व नागौर जिला देहात उपाध्यक्ष डॉ राजेश गुर्जर,महामंत्री निर्मल योगी, सुरेंद्र सिंह राजलिया सहित अन्य पदाधिकारियों  ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।  कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर की गई।

मण्डल अध्यक्ष चुन्नीलाल माली का कार्यशाला के दौरान ही  जन्मोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित कर कार्यकर्ताओ ने मुंह मीठा कर जन्मदिन मनाया। अध्यक्ष चुन्नीलाल माली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने अपने क्षेत्र में भाजपा की ताकत को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है।

जिला उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कहा ने कहा कि हमें एक सितंबर को भाजपा का सदस्य बनकर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना है।

सुरेंद्र सिंह राजलिया ने कहा कि एक सितंबर को प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाकर इसका शुभारंभ करेंगे। उसी दिन बूथ कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 सदस्यों का पंजीयन अवश्य करें।

महामंत्री निर्मल योगी ने कहा कि इस अभियान में समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डॉक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे। पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणामों के दृष्टिगत हर बूथ का विश्लेषण किया है और इस अभियान के दौरान हम कमजोर और मजबूत हर तरह के बूथों पर फोकस करेंगे। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मोजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version