भरतपुर। (राजेंद्र वरिष्ठ संवाददाता)
महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में प्रोफेसर समन्वयक डॉ संजय सिंह पर विवि परिसर में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गहरी चोटें आई है, ऐसा लग रहा है किसी कार्यादार हथियार से सिर पर वार किया है। जिससे करीब 15 -16 टांके आए हैं । प्रोफेसर संजय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा इस्तीफे दिए जाने के दौरान कहा सुनी हो गई ,थी हम लोग बैठकर चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान पीछे जाकर एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ पर वार कर दिए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रोफेसर संजय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । यहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित संजय सिंह ने पुलिस में भी मुकदमा दर्ज कराया है, विश्वविद्यालय के वीसी और रजिस्टार इन दोनों अवकाश पर चल रहे हैं।
