Home latest भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू ,कल होगी कार्यसमिति की बैठक

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू ,कल होगी कार्यसमिति की बैठक

0

झुंझुनू। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक झुंझुनू के जेजेटी कॉलेज में शुरू हो गई है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित प्रदेश के पदाधिकारी भाजपा विधायक और सांसद भाग ले रहे हैं ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2022/11/VIDEO_97c9ee4b-e8f7-4f9f-b2a5-0593495f5eeb.mp4

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 13 नवंबर को सुबह 11:00 बजे होगी। बैठक का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह करेंगे। बैठक को संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ,प्रदेश प्रभारी विजय रहाटकर, सतीश पूनिया संबोधित करेंगे। बैठक में आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सरदारशहर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले 1 साल तक राजस्थान सरकार के खिलाफ किस तरह से पूरे प्रदेश में जन आंदोलन खड़ा किया जाए ,जिससे भाजपा की राजस्थान में सरकार बनाई जाए इस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version