Home rajasthan भाजपा नेता, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मिश्रा का कई संगठनों ने...

भाजपा नेता, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मिश्रा का कई संगठनों ने मनाया जन्मदिन

0

जयपुर । भाजपा नेता एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर जयपुर देहात के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में 101 युवाओं ने 251 मीटर का साफा बंधवाकर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा का अभिनंदन किया। साथ ही राजस्थान के राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पुरे प्रदेश के मंत्री, विधायकों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


गब्बर कटारा ने बताया कि संस्कृति संस्था के संरक्षक एडवोकेट एच.सी. गणेशिया, नरवर आश्रम सेवा समिति के बी.एम. शर्मा, राजपूत करणी सेना के संदीप गुढा, फोर्टी के आर.एस. मित्तल, वैश्य आरक्षण मंच के अध्यक्ष चित्रा गोयल, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवीन सक्सेना, प्रमुख कथावाचक आचार्य राजेश्वर, प्रमुख ज्योतिषी मुकेश भारद्वाज, पं. पवन शास्त्री, राज. गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के प. पुरुषोत्तम गौड़, राज. जन विकास समिति के हरेन्द्रपाल सिंह जादौन, रामगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष हुकुम चंद अग्रवाल, श्रीमाल समाज के अध्यक्ष गुलाबचंद श्रीमाल, नामदेव समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र टांक, जयपुर स्टील एसोसिएशन के महासचिव सुनिल जैन, आकाशदीप आॅफ कालेज के चेयरमैन एल.सी. भारतीय, पार्षद मुकेश शर्मा, पार्षद कमल वाल्मीकि, महिला प्रकोष्ठ की संध्या शर्मा, सर्व ब्राह्मण के जयपुर देहात के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, अविकुल शर्मा, युवा संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा सोडाला, दिनेश शर्मा, हर्ष शर्मा,विजय भास्कर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्योपत सिंह कायल, जिलाध्यक्ष टोंक शैलेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष दौसा ऋषभ शर्मा, अशोक खेडला, महिला प्रकोष्ठ संध्या पुरोहित, श्री राजपूत विकास परिषद, फ्यूजन ग्रुप, आई.आई.ई.एम.आर. इंस्टीट्यूट, घोडा निकास रोड व्यापार मंडल, पंजाबी महासभा, सिंधी पंचायत जयपुर, संस्कृति युवा संस्था, नागरिक मोर्चा, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी, अरिहंत संघ, जयपुर विकास परिषद, सूनागरिक समिति, पार्षदगण ने सुरेश मिश्रा का अभिनंदन किया।  


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि सुरेश मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया है। साथ ही मिश्रा को इस अवसर पर उनके लंबे संघर्ष के लिये धन्यवाद दिया गया।


दिनेश शर्मा ने बताया कि बनीपार्क स्थित पंचवटी अपने निवास पर अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया । इसके अतिरिक्त विभिन्न मंदिरों में सुरेश मिश्रा ने मोती डूंगरी गणेश जी के मंदिर, गोविन्द देवजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, अक्षय पात्र में पूजा अर्चना, अपने गांव रेनवाल में भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना की। इसके अलावा गौशाला में गौपूजन कर गुड व हरा चारा खिलाया और पुरे प्रदेश में रक्तदान, कम्बल वितरण, फल वितरण, पशु-पक्षियों की सेवा की, गरीबों को भोजन कराया और साथ ही पूरे प्रदेश में अलग-अलग जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 1000 यूनिट से ज्यादा रक्तदान एकत्रित किया गया।

Previous articleपूर्व मंत्री महेश जोशी के घर ईडी के छापे
Next articleविधायक करें सदन में मर्यादित और संयमित आचरण -धनखड़
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version