कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं
सिरोही। ( तुषार पुरोहित वरिष्ठ संवाददाता) भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिला प्रभारी प्रमोद सांभर, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी के सानिध्य व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी की अध्यक्षता मे सोनी धर्मशाला उन्द्रा में आयोजित की गई।
पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र में चुनावी वादे किए थे उनको भजनलाल सरकार पूरा करने की ओर अग्रसर है। भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है जिसकी सभी जगह सराहना हो रही है। भाजपा ने जो वादे किए थे उसमें किसान सम्मान निधि के अंदर राजस्थान में 6हजार से बढ़कर 8हजार कर दिए और आने वाले समय में 12हजार होंगे। इसी तरह पेंशन 1000 की जगह 1150 रुपए खाते में आ रहे हैं और आने वाले समय मे 1500 करेंगे।
मंत्री देवासी ने कहा कि आज पूरे राजस्थान में बिजली की समस्या आ रही है, उसकी जिम्मेदार तत्कालीन कांग्रेस सरकार है । गहलोत सरकार पूरा खजाना खाली करके गए। आज बिजली विभाग का 90 हजार करोड़ का कर्ज है। इस समस्या के समाधान के लिए भजनलाल सरकार तेजी से कार्य कर रही है और बहुत जल्द बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा और आने वाले समय में राजस्थान बिजली उत्पादक राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए भजनलाल सरकार ने चार लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है जिससे बेरोजगारी कम होगी।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अध्यक्ष से मैं आज सांसद बना हूं और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। इसके लिए कार्यकर्ताओ का सम्मान करना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव जीत कर डबल इंजन की सरकार बनाई है। जिला प्रभारी प्रमोद सांभर, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़,
पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी व किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार रखें।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा के पदाधिकारीओ व कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित, योगेंद्र गोयल, नरपत सिंह राणावत, भाजपा के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक मौजूद रहे।
