Home rajasthan बिहार महासभा की मातृशक्ति ने मनाया हरतालिका तीज का त्यौहार

बिहार महासभा की मातृशक्ति ने मनाया हरतालिका तीज का त्यौहार

0

देहरादून देहरादून बि देहरादून बिहार हारी महासभा  मातृ शक्ति द्वारा देहरादून में हरतालिका तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । महासभा मातृशक्ति द्वारा हरितालिका तीज का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में धार्मिक गीत प्रस्तुत किए गए एवं सुहागिनों के लिए सुहाग का प्रतीक चिन्ह वितरित किए गए कार्यक्रम संयोजक श्रीमती छाया सिन्हा ,प्रियम शंकर झा और खुशबू सिंह थी ।कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि यह बिहारी महासभा का कैलेंडर कार्यक्रम है जिसे बिहारी महासभा महिला शक्ति द्वारा हर वर्ष किया जाएगा इस वर्ष पहला प्रयास था जिसमें  तैयारी को लेकर कई कोर कमिटीया बनाई गई थी। हरितालिका तीज की तैयारी काफी दिन पहले से चल रहा था और इसकी रूपरेखा के लिए बिहारी महासभा की महिलाएं पिछले 15 दिनों से काम कर रही थी  ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांच प्रकोष्ठ बनाए गए थे जिसमें  अतिथियों के स्वागत सम्मान में मोनिका सिंह एवं वंदना गिरी को लगाया गया था ।खेल कूद प्रतियोगिता के लिए संयोजक प्रियम शंकर झा और खुशबू सिंह व्यवस्था देख रही थी ।लोक नृत्य प्रतियोगिता में छाया सिन्हा और बिना के अलावा मुख्य रूप से मेहंदी के कार्यक्रम के लिए बंदना गिरी  ,प्रिया  सिंह और रूपम व्यवस्था देख रही थी। जलपान की व्यवस्था में रेखा श्रीवास्तव अमृता और मोनी सिन्हा मुख्य रूप से शामिल थी

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया की पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जल व्रत रखती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version