Home accident बाइक पर जा रही महिला पर भेडिए ने हमला कर किया घायल

बाइक पर जा रही महिला पर भेडिए ने हमला कर किया घायल

0


मोटरसाइकिल पर बैठ कर मजदूरी करने जा रही महिला पर जंगली भेड़िए ने किया हमला,
बहतूकलां देवी धौलागढ़ थाना क्षेत्र के भट्ट का बास गांव की घटना,

तारा देवी बैरवा को किया घायल, वनविभाग की टीम ने खड़ी फसलों में किया तलाश

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कठूमर, अलवर । (इकलेश शर्मा) मंगलवार को दोपहर बाद बहतुकलां देवी धोलागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भट्ट का बास में अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रही है एक महिला पर जंगली भेड़िए ने हमला कर दिया। भेडिए जिस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लल्लू राम बैरवा की पत्नी तारा देवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर मजदूरी करने जा रही थी। खेतों में बनी पगडंडी और खेतों से निकलकर अचानक एक जंगली भेड़िए ने उसे मोटरसाइकिल से गिरा दिया और उसके मुंह वगैराह को नोच लिया। महिला को बड़ी मुश्किल से बचाया गया और जंगली भेड़िया खेतों में गायब हो गया । सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची बाजरे में अन्य फसलों में भेड़िया की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। वही ग्रामीणों के अनुसार कई पालतू जानवरों को यह भेड़िया घायल कर चुका है। महिला को गंभीर हालत होने और नाक और मुंह से खून नहीं रोकने के कारण जयपुर रैफर किया गया है । साथ ही इस भेड़िए के आतंक से अब ग्रामीणों में महिलाओं में बच्चों में काफी भय है अकेले खेतों में जाने से भी डरने लगे हैं।

Previous articleस्वछता ही सेवा पखवाडा का हुआ आयोजन
Next articleमोदी के जन्मदिन पर 74 फीट का शुभकामना संदेश रहा आकर्षण का केंद्र
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version