Home crime प्रेमी ,जीजा और भतीजे ने किया महिला का मर्डर

प्रेमी ,जीजा और भतीजे ने किया महिला का मर्डर

0


करणपुर की घाटी में नग्न अवस्था में महिला का ब्लाइंड मर्डर मामला
24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर हत्याकांड का किया पर्दाफाश

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने में कैलादेवी DSP, थानाधिकारी, करणपुर थानाधिकारी, मामचारी थानाधिकारी की रही मुख्य भूमिका
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली। (नवीन शर्मा) करौली पुलिस ने करणपुर की घाटी में मिली महिला की लाश के मर्डर का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 24 घंटे में इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर हत्या के आरोपी महिला के प्रेमी, जीजा और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। करौली पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया की मामले को खोलने में डीएसपी, करणपुर थानाधिकारी, मामचारी थानाधिकारी की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने बताया की महिला वनगांव जिला दमोह मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। जो पिछले तीन साल से प्रेमी राजेश के साथ पत्नी के तौर पर रही थी। मृतका राजेश पर गांव में साथ रखने का दबाव बना रही थी। आरोपी जीजा ने हत्या की प्लानिंग कर भतीजे राकेश बैरवा को इस योजना में शामिल कर लिया। राकेश बैरवा गांव तलावड़ा गंगापुर सिटी के रहने वाला था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं जीजा कुलदीप मोहनपुरा कैलादेवी का निवासी है जो हत्या के बाद से फरार है। पुलिस चौथेआरोपी की तलाश में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version