लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
टोंक। ( कजोड़ गुर्जर )प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव गांधी सेवा केन्द्र बरोनी में जनप्रतिनिधियों व कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह ने कृषकों के हाथों फसल बीमा पॉलिसी देकर किया।
इसके बाद अधिकारियों ने देर शाम तक मोटूका,दादिया,झौपड़ा सहित अन्य गांवों में पॉलिसियों को वितरण किया।
इस दौरान कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेन्द सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य गांव के किसानों को अपनी फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित करना और नुकसान होने पर राहत प्रदान करना है।
प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा लेने वाले प्रत्येक किसान को अपने घर पर पॉलिसी दस्तावेज मिलेंगे।
मेरी पॉलिसी मेरा हाथ योजना के तहत किसानों को फसल बीमा के पूरे दस्तावेज दिए जा रहे हैं. इससे पहले उनके पास बीमा का कोई पुख्ता सबूत नहीं दिया जाता था। केवल एक ही रसीद दी जाती थी, जिसके माध्यम से किसानों को अपनी फसल के नुकसान का दावा करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था. इस योजना के लागू होते ही किसानों को अपनी फसल बीमा से संबंधित सभी दस्तावेज आसानी से मिल सकेंगे।
पालिसी से मौसम या आपदा के कारण खराब हुई फसलों के लिए मुआवजे की मांग करना आसान हो जाएगा।
कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने बताया कि इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पॉलिसी दस्तावेज पहुंचाना है।
जिन्होंने यह बीमा लिया है. इस योजना के तहत फसलों का बीमा करवाया जाता है ताकि फसलों के नुकसान से होने वाले आर्थिक नुकसान को कम से कम किया जा सके,इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रवीण जोशी, जिला कोर्डिनेटर राजू यादव, शंकर लाल गुर्जर तहसील कोर्डिनेटर मनीषा कालावत, बसराम गुर्जर, हेमराज जाट, कानाराम, हरिनारायण जाट आदि मौजूद थे।
