Home rajasthan पीसांगन में भी हर्षोल्लास उत्साह एवं उमंग के साथ मना रहे बारावफात

पीसांगन में भी हर्षोल्लास उत्साह एवं उमंग के साथ मना रहे बारावफात

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर निकाल रहे जलसा

पीसांगन,अजमेर । (ओमप्रकाश चौधरी) मुस्लिम धर्मावलंबियों की ओर से पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हजरत साहब को याद करते हुए विशाल जलसा निकाला। इस दौरान जलसा व्यापारी मौहल्ला स्थित मदीना मस्जिद और थाने के पास स्थित बड़ी मस्जिद से शुरू हुआ, जो बजरंग मार्केट, गणगौरी चौक, भैरू दरवाजा, बस स्टैंड चौराहा,पुराने थाने के पीछे,झुंझालिया चौक,व्यापारी मौहल्ला होते हुए पुनः मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।


बड़ी मस्जिद के मौलाना महबूब आलम, छोटी मस्जिद के मौलाना गुलफाम आलम, ईदगाह मस्जिद में मौलाना अब्दुल हमीद, अक्शा मस्जिद के मौलाना जमाल, सदर इस्माइल ठेकेदार व बाबू लोहार घोड़े पर सवार थे। पीछे जलसे में युवा वर्ग सहित समाज के लोग नबी की सरकार के जयकारे लगा रहे थे, इसी प्रकार ग्राम गोविंदगढ़ में भी मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर धूमधाम से जलसा निकाला गया। जलसे के दौरान कानून व्यवस्था का जिम्मा थानाधिकारी विक्रम सेवावत ने संभाल रखा था।

Previous articleनिशा फाउंडेशन में शिक्षक संघ कार्यकारिणी का किया सम्मान
Next articleपांचना नदी में विवाहिता ने कूदकर दी जान
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version