Home rajasthan पायलट ने किया स्व. मिठ्ठूराम सैनी की प्रतिमा का अनावरण

पायलट ने किया स्व. मिठ्ठूराम सैनी की प्रतिमा का अनावरण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दौसा। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को भाण्डारेंज (दौसा ) में पूर्व सरपंच स्व. मिठ्ठूराम सैनी की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान पायलट ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया। पायलट ने कहा की मिठ्ठूराम सैनी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। इस पूरे इलाके में शायद ही कोई जिसको वे नहीं जानते थे। मैनें बचपन से उन्हें देखा उनका खूब स्नेह मेंरे से रहा। पायलट ने कहा की इस मूर्ति के माध्यम से उनके परिजनों ने उन्हें सदैव अमर कर दिया। उन्होंने दौसा की जनता से एक बार फिर पारिवारिक रिश्ता बताते हुए आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर लगाए जा रहे आरोपों की भी निंदा की। वहीं राज्य सरकार को पूरी तरह से फैल करार दिया। बोले की पर्ची सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर विफल हो रही है। प्रदेश की कानुन व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पूरी की पूरी सरकार असमंजस में है।

ये नेता भी रहे मौजूद

इस दौरान सांसद मुरारी लाल मीणा , विधायक कांति लाल मीणा , विधायक अमीन कागजी , विधायक अनिता जाटव , पूर्व मंत्री ममता भूपेश , पूर्व विधायक गजराज खटाना , पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला , पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी , जिलाप्रमुख हीरा लाल सैनी , कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ , स्व मिठ्ठूराम सैनी जी के समस्त परिजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version