Home crime पत्रकार कॉलोनी में बेशकीमती मकान पर कब्जा करने के प्रयास में हथियारों...

पत्रकार कॉलोनी में बेशकीमती मकान पर कब्जा करने के प्रयास में हथियारों सहित 7 बदमाश गिरफ्तार

0

जयपुर। मानसरोवर इलाके में पत्रकार कॉलोनी धोलाई में एक बेशकीमती प्लाट पर कब्जा करने की नियत से पहुंचे 7 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों को क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने वंदे मातरम सर्कल स्थित यस मेरिडियन होटल से गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी सातों बदमाश भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। बदमाशों से एक रिवाल्वर ,एक देसी कट्टा, 19 कारतूस भी जप्त किए हैं । सभी बदमाश पत्रकार कॉलोनी स्थित विधानसभा नगर में एक बेशकीमती प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से आए थे। पुलिस के अनुसार इस प्लॉट की कीमत करोड़ों में है और दो गुटों में इस पर कब्जा करने को लेकर कई बार संघर्ष हो चुका है। पुलिस की सीएसटी टीम को वारदात के बारे में पहले पता लग गया था ,जिसके चलते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में घटित होने वाली बड़ी वारदात चल गई ,नहीं तो गैंगवार के चलते कुछ भी हो सकता था। गैंग का सरगना कौशलेंद्र को बताया गया है I कौशलेंद्र पर दर्जनों मुकदमे लूटपाट, मारपीट, हत्या के प्रयास और कब्जे के दर्ज है। पुलिस की कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर पारिश देशमुख के निर्देश पर सुलेश चौधरी के नेतृत्व में क्राइम की स्पेशल टीम ने की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version